सुपरस्टार पापा संग काम करने से डरता था ये स्टारकिड, बिग बी संग भी नहीं शेयर करना चाहता था स्क्रीन, ये थी वजह


  • बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना बॉलीवुड के उन बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें अक्सर अंडररेटेड कहा जाता है। दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने भी अपने पिता के साथ फिल्म 'हिमालय पुत्र' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

    Image Source : Instagram

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना बॉलीवुड के उन बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें अक्सर अंडररेटेड कहा जाता है। दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने भी अपने पिता के साथ फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

  • हालांकि, इसके बाद उन्होंने कभी दोबारा विनोद खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की। एक इंटरव्यू में छावा एक्टर ने अब अपने पिता के साथ काम न करने की वजह का खुलासा किया था और साथ ही कहा कि वह किसी दूसरे दिग्गज एक्टर के साथ काम करने से बचते हैं।

    Image Source : Instagram

    हालांकि, इसके बाद उन्होंने कभी दोबारा विनोद खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की। एक इंटरव्यू में छावा एक्टर ने अब अपने पिता के साथ काम न करने की वजह का खुलासा किया था और साथ ही कहा कि वह किसी दूसरे दिग्गज एक्टर के साथ काम करने से बचते हैं।

  • अक्षय खन्ना की पहली फिल्म 'हिमालय पुत्र' 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके पिता विनोद खन्ना के अलावा हेमा मालिनी, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी और जॉनी लीवर जैसे बड़े सितारे भी नजर आए थे।

    Image Source : Instagram

    अक्षय खन्ना की पहली फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके पिता विनोद खन्ना के अलावा हेमा मालिनी, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी और जॉनी लीवर जैसे बड़े सितारे भी नजर आए थे।

  • कहा जाता है कि अक्षय और उनके पिता विनोद खन्ना के बीच रिश्ता थोड़ा जटिल था। हालांकि, इन सबके बाद भी अक्षय अपने पिता और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की आध्यात्मिक यात्रा और व्यक्तित्व का गहरा सम्मान करते थे।

    Image Source : Instagram

    कहा जाता है कि अक्षय और उनके पिता विनोद खन्ना के बीच रिश्ता थोड़ा जटिल था। हालांकि, इन सबके बाद भी अक्षय अपने पिता और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की आध्यात्मिक यात्रा और व्यक्तित्व का गहरा सम्मान करते थे।

  • 2008 में आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने बताया था कि उनके लिए अपने पिता के साथ काम करना काफी चुनौतीपूर्ण अनुभव था। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर भी अपने डर का खुलासा किया था।

    Image Source : Instagram

    2008 में आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने बताया था कि उनके लिए अपने पिता के साथ काम करना काफी चुनौतीपूर्ण अनुभव था। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर भी अपने डर का खुलासा किया था।

  • अक्षय ने इंटरव्यू में कहा था, 'कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके साथ काम करना आपके आत्मविश्वास के लिए मुश्किल होता है। मेरे पिता उनमें से एक हैं और अमिताभ बच्चन दूसरे हैं। उनके साथ एक ही फ्रेम में खड़ा होना बहुत मुश्किल है।'

    Image Source : Instagram

    अक्षय ने इंटरव्यू में कहा था, ‘कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके साथ काम करना आपके आत्मविश्वास के लिए मुश्किल होता है। मेरे पिता उनमें से एक हैं और अमिताभ बच्चन दूसरे हैं। उनके साथ एक ही फ्रेम में खड़ा होना बहुत मुश्किल है।’

  • अक्षय ने आगे बताया कि आखिर वह अपने पिता के साथ दोबारा काम क्यों नहीं करना चाहते थे। अक्षय ने कहा था-

    Image Source : Instagram

    अक्षय ने आगे बताया कि आखिर वह अपने पिता के साथ दोबारा काम क्यों नहीं करना चाहते थे। अक्षय ने कहा था- “मेरे पिता की स्क्रीन प्रेजेंस इतनी प्रभावशाली थी कि उनके सामने खड़ा होना मुश्किल लगता था। मेरे पास वह स्क्रीन प्रेजेंस नहीं है। कुछ अभिनेता स्क्रीन पर आते ही आपको पूरी तरह से अपनी ओर खींच लेते हैं। मेरे पिता उनमें से एक थे।”





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *