भारत और पाकिस्तान के बीच कितने KM है LoC? लगातार जारी है गोलीबारी


भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव।
Image Source : PTI
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव।

पहलगाम में आतंकवादी हमले और पर्यटकों के नरसंहार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर लामबंद हो रही हैं। पाकिस्तान के नेताओं में खौफ का माहौल है और वह साफ तौर पर कहा रहे हैं कि भारत उनपर कभी भी हमला कर सकता है। इस तनाव के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा यानी कि LoC पर लगातार गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है जिसका भारतीय सेना तगड़े से जवाब दे रही है। आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच LoC कितनी लंबी है।

जानें LoC के बारे में


दरअसल, LoC का पूरा नाम लाइन ऑफ कंट्रोल या नियंत्रण रेखा है। ये जम्मू-कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक सीमा के रूप में काम करती है। हालांकि, इसे अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं माना जाता। LoC भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर के उन हिस्सों को बांटती है जो दोनों देशों के केंट्रोल में हैं। बता दें कि भारत के जम्मू-कश्मीर का एक भाग अब भी पाकिस्तान के कब्जे में है जिसे PoK कहा जाता है।

कुल मिलाकर LoC

  • कश्मीर- 343.9 KM
  • जम्मू- 224.5 KM
  • अखनूर से लखनपुर तक इंटरनेशनल बोर्डर- 209.8 KM

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *