हीरो जिसने खरीदा वो होटल जिसमें पिता परोसते थे खाना, फिल्म ही नहीं बिजनेस के भी हैं मास्टर, कमाई कर देगी हैरान


Suniel Shetty
Image Source : INSTAGRAM
1991 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इनमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव जैसे सितारों के नाम शामिल हैं और आज ये सितारे फिल्मी दुनिया में अलग मुकाम रखते हैं और लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा भी उन्हीं स्टार्स में से है, जिसने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और दर्शकों का दिल जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। आज ये बच्चा फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया का भी बादशाह है। क्या आप इनका नाम बता सकते हैं?

1991 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हैं, जो इंडस्ट्री के सबसे सफल सितारों में गिने जाते हैं। अपने 30 साल के करियर में सुनील शेट्टी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीता। सुनील ने 1992 में 31 साल की उम्र में दिव्या भारती के साथ ‘बलवान’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। यह फिल्म हिट रही और इसके बाद से उनके अभिनय का सफर शुरू हुआ और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सुनील शेट्टी की फिल्में

1990 के दशक में, सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘रक्षक’, ‘सपूत’, ‘भाई’, ‘एक था राजा’ और ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिन्हें दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। सुनील शेट्टी एक प्रोडक्शन कंपनी पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के भी मालिक हैं और इसके बैनर तले उन्होंने कई ‘खेल: नो ऑर्डिनरी गेम’ (2003), ‘रक्त’ (2004) और ‘भागम भाग’ (2006) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

सुनील शेट्टी की नेट वर्थ

सुनील शेट्टी कई रेस्टोरेंट और होटलों के भी मालिक हैं, जिसके जरिए वह हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं। अभिनेता की नेटवर्थ पर गौर किया जाए तो द क्यूएनआर की रिपोर्ट के अनुसार, सुनील शेट्टी की नेट वर्थ 11 मिलियन डॉलर, भारतीय रुपयों में 88 करोड़ से ज्यादा है। बिजनेस के महारथी सुनील शेट्टी मिस्चीफ डाइनिंग और क्लब H20 के मालिक हैं, जिनके जरिए सुनील शेट्टी करोड़ों की कमाई करते हैं। वहीं फिल्म के लिए वह 4 करोड़ के आस-पास फीस चार्ज करते हैं।

तुलु भाषी परिवार से हैं सुनील शेट्टी

तुलु भाषी परिवार में जन्मे, सुनील शेट्टी के पिता ने कई कठिनाइयों का सामना किया और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काफी संघर्ष किया। कभी टेबल पर सफाई करके तो कभी होटल में खाना परोसने वाले वेटर के तौर पर काम किया और धीरे-धीरे एक रेस्टोरेंट मैनेजर बनने तक का सफर तय किया। जिसने सुनील शेट्टी को भी काफी प्रभावित किया।

बचपन में ही घर छोड़कर मुंबई आ गए थे पिता

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके पॉडकास्ट पर बातचीत में, सुनील शेट्टी ने अपने पिता की कठिन यात्रा के बारे में बात की थी और कहा था- “मेरे पिता बचपन में ही घर छोड़कर मुंबई आ गए, ताकि परिवार का पालन-पोषण कर सकें। उनके पिता नहीं थे, लेकिन उनकी तीन बहनें थीं। उन्हें नौ साल की उम्र में एक दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट में काम मिल गया, क्योंकि हमारे समुदाय की यही बात है, हम एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। उनकी पहली नौकरी टेबल साफ करने की थी। वह इतने छोटे थे कि उन्हें चारों तरफ से साफ करने के लिए टेबल के चार चक्कर लगाने पड़ते थे। वह चावल के लिए बने बोरे में सोते थे।”

सुनील शेट्टी की शादी

जब सुनील शेट्टी एक बड़े स्टार बन गए और कमाई कर ली तो उन्होंने वो सभी तीन बिल्डिंग खरीद लीं, जहां उनके पिता कभी काम किया करते थे। सुनील शेट्टी ने इसके बारे में बता करते हुए कहा था- ‘आज भी मेरे पास तीनों इमारतें हैं। और यहीं से हमारी यात्रा शुरू हुई थी।’ सुनील शेट्टी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुनील शेट्टी ने 1991 में माना शेट्टी से शादी की, जो एक बिजनेसवुमन, डिजाइनर और सोशल एक्टिविस्ट हैं। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी। सुनील शेट्टी हाल ही में नाना बने हैं, उनकी बेटी अथिया ने बेटी को जन्म दिया है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *