ईशा अंबानी के मेट गाला लुक का है शाही कनेक्शन, 136 कैरेट वाले हार की कीमत जानकर रह जाएंगे भौचक्के


ईशा अंबानी।
Image Source : INSTAGRAM
ईशा अंबानी।

हमेशा की तरह मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर सितारों का जलवा देखने को मिला। चकाचौंध और खास पलों की इस मंच पर भरमार देखने को मिली। इस साल भी कई सितारे शानदार लिबास में सजे नजर आए। ईशा अंबानी के शाही लुक से लेकर शाहरुख खान के मेट गाला डेब्यू की चर्चा हो रही है। फैशन की सबसे बड़ी रात के शानदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ईशा अंबानी का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। उनके स्टाइलिश लुक में कई एलिमेंट्स काफी खास रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके रॉयल नेकलेस की है, जिस पर हर किसी की नजर टिक गई है। ईशा अंबानी ने बताया कि ये उनकी मां के खास कलेक्शन में से है। 

ईशा अंबानी का है इस हार से रॉयल कनेक्शन

ईशा अंबानी की शो-स्टॉपिंग एक्सेसरी में ईंट के आकार का विंटेज डायमंड नेकलेस है। इस नेकलेस का सीधा संबंध नवानगर के महाराज से है। यह ऐतिहासिक टुकड़ा अब कार्टियर के कीमती संग्रह का हिस्सा है। फैशन वॉचडॉग डाइट सब्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में बताया कि यह वही नेकलेस है जो 2018 की फिल्म ‘ओशन्स 8’ में दिखाया गया था। इस नेकलेस की कीमत 150 मिलियन डॉलर है। इसे कार्टियर ने खास तौर पर तैयार किया था। इस नेकलेस को टूइसैंट नेकलेस नाम दिया गया है। राजा नवानगर के मूल नेकलेस का कोई नाम नहीं था। जैक्स कार्टियर ने 1931 में नवानगर के महाराजा के लिए इसे डिजाइन किया था। फिलहाल जो हार ईशा ने पहना है वो मूल हाल नहीं है। मूल हार डैमेज हो चुका है और अब इसको री-डिजाइन किया गया है। 

royal connection with king nawanagar

Image Source : INSTAGRAM

नवानगर के राजा का हार।

लोगों का रिएक्शन

ईशा अंबानी को स्टाइल करने वाली फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके लुक को अवास्तविक बताया। फैंस ने तुरंत ही डायमंड नेकलेस को नोटिस किया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, ‘उफ्फ, आइकॉनिक नवानगर नेकलेस’, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘शानदार, वह नेकलेस भी।’ इंटरनेट पर ईशा का लुक खूब पसंद किया गया। एक कमेंट में लिखा था, ‘लड़की ने असाइनमेंट समझ लिया’, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘इससे ज़्यादा शानदार लुक कभी नहीं देखा।’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *