पाकिस्तान पर हमले के बाद सीएम योगी ने कही ऐसी बात, गर्व से फूल उठेगा हर भारतीय का सीना


Operation Sindoor, CM Yogi
Image Source : FILE
ऑपरेशन सिंदूर, सीएम योगी

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने आज तड़के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मसूद अजहर समेत लश्कर के ठिकानों पर 9 मिसाइल दागे हैं। भारतीय सेना के इस पराक्रम पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने इस स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसी बात कही है, जिससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर महज 4 मिनट में ही 9 मिसाइल दाग दिए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में लश्कर के मिलिट्री टैंक भी उड़ा दिए गए हैं। भारतीय सेना ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया है। इस ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुआ कहा- ‘न्याय पूरा हुआ’

सीएम योगी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुए इस हमले के बाद सीएम योगी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से लिखा- ‘जय हिंद, जय हिंद की सेना!’ सीएम योगी का यह पोस्ट स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर द्वारा 27 जनवरी 1963 में गाए मशहूर देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ में भी आता है, जिसे सुनकर हर भारतीय की आंखे भर आती हैं।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *