Operation Sindoor से संतोष जगदाले की पत्नी हुईं भावुक, हमले के बाद सरकार को कहा शुक्रिया


प्रगति जगदाले
Image Source : ANI
प्रगति जगदाले

अप्रैल महीने की 22 तारीख को कुछ आतंकियों ने पहलगाम में घूमने पहुंचे लोगों को अपने आतंक का निशाना बनाया। उन्होंने वहां 26 लोगों की जान ले ली जिसके बाद से पूरा देश क्रोध में था। जिन लोगों ने अपने पति, बेटे को खोया, उन सभी लोगों ने न्याय की मांग की और आज उनकी इस इच्छा को हमारी सेना ने पूरा कर दिया। आज तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में 30 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। अब इस खबर को सुनने के बाद प्रगति जगदाले का बयान भी सामने आ गया है।

प्रगति जगदाले ने क्या कुछ कहा?

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला करने की खबर जब प्रगित जगदाले को पता चली तो उन्होंने कहा, ‘तंकवादियों ने जिस तरह हमारी बेटियों का सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है। इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए।’ उन्होंने आगे कहा कि, मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। आपको बता दें कि प्रगित जगदाले संतोष जगदाले की पत्नी हैं जिनकी पहलगाम आतंकी हमले में जान चली गई थी।

कैसे की गई ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग?

ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद शुरू कर दी गई थी, जिसमें पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। वहीं इस पूरे मिशन की कमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल संभाल रहे थे। वह लगातार एयरफोर्स, नेवी और आर्मी के संपर्क में थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के बाद अजीत डोवल को ये जिम्मेदारी दी थी कि खुफिया एजेंसियों और एनटीआरओ के साथ पाकिस्तान के अंदर जो हाईवैल्यू टेरर कैंप्स हैं उनकी पहचान की जाए। साथ ही इस बात का ध्यान रखने की जरूरत नहीं है कि वह कहां स्थित है। वह पाकिस्तान में कहीं भी स्थित हो, उनका चयन किया जाए। पाकिस्तान में इस तरह के टेरर कैप्स के चयन करने की जिम्मेदारी अजीत डोवल को दी गई थी।

(इनपुट: एएनआई)

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *