अब पाकिस्तान के लाहौर में धमाके, एयरपोर्ट के पास दो से तीन ब्लास्ट, क्षेत्र को सील किया गया


पाकिस्तान के लाौहर में कई धमाके।
Image Source : ANI/AP
पाकिस्तान के लाौहर में कई धमाके।

आतंक को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। अब पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध शहर लाहौर में कई धमाके की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं। पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। पाकिस्तान की स्थानीय न्यूज ने इस बात को कंफर्म किया है।

लाहौर में हुए धमाके को लेकर एक चश्मदीद ने कहा है कि एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है। धमाके के बाद से लाहौर एयरपोर्ट पर सायरन की आवाज सुनाई दी है और इसे बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर के वाल्टन रोड इलाके में हुए हैं।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *