अमृतसर में जनता को घर के भीतर रहने का निर्देश, खिड़कियों से दूर रहने और लाइट बंद रखने को कहा


अमृतसर के लोगों के लिए निर्देश जारी।
Image Source : PTI
अमृतसर के लोगों के लिए निर्देश जारी।

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता चला जा रहा है। पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से इन सभी ड्रोन और मिसाइलों को बर्बाद कर दिया है। अब इस तनाव के माहौल में अमृतसर में लोगों के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अमृतसर के डीपीआरओ ने जारी किए गए निर्देश में आम लोगों से अपील करते हुए कहा- “सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें तथा लाइट बंद रखें और खिड़कियों के पर्दे खींचे रखें। घबराने की कोई जरूरत नहीं है, अभी सायरन बजेगा और जब मौसम साफ हो जाएगा तो हम फिर से संदेश भेजेंगे।

अमृतसर के डीपीआरओ ने जारी किए गए निर्देश में लोगों से कहा- “कृपया चिंता न करें, हमारे सशस्त्र बल काम पर हैं और हमें घर के अंदर रहकर उनका समर्थन करना चाहिए। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बस घर के अंदर रहें।”

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *