Gujarat LIVE: जामनगर में देखे गए 4 पाकिस्तानी ड्रोन, लोगों को घर से बाहर ना निकलने की दी गई हिदायत


अलर्ट मोड पर गुजरात
Image Source : PTI
अलर्ट मोड पर गुजरात

पाकिस्तान ने अपने हमले में गुजरात को भी निशाना बनाया है। कच्छ भुज और आसपास के क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की खबरें आ चुकी हैं। एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को कच्छ से बरामद भी किया गया, जिसे भारतीय वायुसेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। कच्छ जिले के सभी गाँवों, विशेष रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा के पास, में ब्लैकआउट लागू किया गया। यह सावधानी सिविल डिफेंस के तहत बरती जा रही है। अभी तक कोई नागरिक हताहत या बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय सेना की तरफ से  कर्नल सोफिया कुरैशी ने आज साढ़े 10 बजे की प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और गुजरात के भुज एयरबेस पर हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है। भुज में भी पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की थी, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं, जामनगर में पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधियों की सूचना मिली है। सुरक्षा बलों ने तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से हलार बीच (पाकिस्तान सीमा के करीब), में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। जबकि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8 उड़ानें (4 आगमन, 4 प्रस्थान) रद्द कर दी गईं, क्योंकि हवाई क्षेत्र में सैन्य अभ्यास चल रहा है। इधर, राजकोट के हवाई अड्डे से भी नागरिक उड़ानें 3 दिनों के लिए निलंबित कर दी गईं हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *