6 ब्लॉकबस्टर, 7 सुपरहिट, जिस सुपरस्टार ने दी सबसे ज्यादा हिट, उसके ही नाम है सबसे ज्यादा फ्लॉप का कलंक


Dharmendra sharmila tagore
Image Source : INSTAGRAM
धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर।

बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और धर्मेंद्र भी उन्हीं में से एक हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा का ‘ही-मैन’ कहा जाता है और उन्होंने अपने फिल्मी सफर में 6 ब्लॉकबस्टर, 7 सुपरहिट और 36 हिट फिल्मों में काम किया है। इतनी बड़ी उपलब्धियों के बावजूद, धर्मेंद्र के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। भले ही लोगों को लगता हो कि शायद मिथुन या फिर किसी और एक्टर के बार सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में होंगी, लेकिन सच यही है कि सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्मों का टैग भी धर्मेंद्र के पास ही है। 

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया और जल्द ही इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम अभिनेता के तौर पर पहचाने जाने लगे। अपने करियर के दौरान धर्मेंद्र 50 से ज्यादा सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे और उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना गया। उन्होंने कुल 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें से 93 को हिट माना गया। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब धर्मेंद्र को मजबूरी में बी-ग्रेड फिल्मों जैसे पापी देवता, जुआरी, महाशक्तिशाली, हम सब चोर हैं, धर्म कर्मा और प्यार का कर्ज में काम करना पड़ा, जिससे उनकी छवि को नुकसान भी पहुंचा।

ये थी पहली हिट फिल्म

धर्मेंद्र की पहली हिट फिल्म 1962 में ‘अनपढ़’ रही। बतौर लीड एक्टर उनका करियर 2011 तक सक्रिय रहा और उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी हिट फिल्म भी दी। उन्हें आखिरी बार 2023 की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी थे। अब वे मुख्य रूप से साइड रोल करते हैं। कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र के नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं- सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले अभिनेता और सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने वाले अभिनेता। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अधिक फ्लॉप फिल्में (180) देने का रिकॉर्ड मिथुन चक्रवर्ती के नाम है, लेकिन धर्मेंद्र की फ्लॉप फिल्मों की संख्या भी कम नहीं है। IMDb के आंकड़ों के अनुसार, 1960 से 2013 तक उनकी 85 सोलो फिल्मों में से 44 फ्लॉप रहीं, जबकि कुल मिलाकर उनकी लगभग 180 फिल्मों को फ्लॉप माना गया है। ऐसे में वो सबसे ज्यादा सोलो फ्लॉप देने वाले हीरो हैं।

धर्मेंद्र की चंद हिट फिल्में

  • शोले (1975) – इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर स्थापित किया और धर्मेंद्र को एक सुपरस्टार बना दिया।
  • फूल और पत्थर (1966) – इस फिल्म ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया और यह उनकी पहली बड़ी हिट साबित हुई।
  • सीता और गीता (1972) – इस फिल्म में धर्मेंद्र ने दोहरी भूमिका निभाई और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
  • प्रतीग्या (1975) – एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण, यह फिल्म भी हिट रही।
  • कातिलों के कातिल (1981) – इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों ने इसे सराहा।
  • अपने (2007) – इस फिल्म में धर्मेंद्र अपने बेटों, सनी और बॉबी देओल के साथ दिखाई दिए और यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा के रूप में सफल रही।
  • यमला पगला दीवाना (2011) – यह फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

धर्मेंद्र की कुछ फ्लॉप फिल्में

  • जुआरी (1994) – यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और फ्लॉप साबित हुई। 
  • इलान-ए-जंग (1989) – एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने अपेक्षित सफलता नहीं प्राप्त की और फ्लॉप रही। 
  • लोहा (1997) – इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ कई अन्य सितारे थे, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।
  • यमला पगला दीवाना फिर से (2018) – इस फिल्म ने अपेक्षित व्यवसाय नहीं किया और फ्लॉप रही।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *