भारत और पाकिस्तान के बीच कम हुए तनाव के बाद सामने आया अमेरिकी विदेश विभाग का बयान, समर्थन पर कही ये बात


Marco Rubio
Image Source : AP/FILE
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

वाशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम हो गया है। बीती रात बॉर्डर एरिया में शांति रही है और पाकिस्तान ने कोई गड़बड़ी नहीं की है। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति पर अमेरिकी विदेश विभाग का बयान  सामने आया है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने एएनआई से कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की समझदारी, विवेक और शांति का रास्ता चुनने की राजनीति की सराहना करते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो दोनों देशों से पूर्ण युद्धविराम बनाए रखने और सीधे संवाद में शामिल होने का आग्रह करते रहे हैं। भविष्य में संघर्ष को टालने के लिए उत्पादक चर्चाओं को सुविधाजनक बनाने में संयुक्त राज्य अमेरिका अपना समर्थन देना जारी रखेगा।”

कॉपी अपडेट हो रही है…

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *