विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास तो भावुक हुई आनुष्का शर्मा, बोली- वो आंसू याद हैं जो उसने कभी दिखाए नहीं


Anushka sharma virat kohli
Image Source : INSTAGRAM
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली।

बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा ने अपने पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर इंस्टाग्राम के जरिए भावुक प्रतिक्रिया दी। अपनी पोस्ट में अनुष्का ने बताया कि भले ही उन्हें अंदेशा था कि विराट एक दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, लेकिन जब यह पल आया, तो उन्होंने इसे पूरे प्यार और गरिमा के साथ स्वीकार किया। सोमवार को विराट के संन्यास की खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया और करोड़ों दिलों को दुखी कर दिया। इस पर आई अनुष्का शर्मा की पहली प्रतिक्रिया भी झट से वायरल हो गई है। इस पर दोनों के चाहने वाले लगातार अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। 

अनुष्का ने लिखा प्यार भरा पोस्ट

अनुष्का ने इस पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जो किसी टेस्ट मैच से ही ली गई थी। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट एक साथ नजर आ रहे हैं। जहां विराट ने टेस्ट क्रिकेट की जर्सी कैरी की है, वहीं अनुष्का ने व्हाइट ड्रेस कैरी की है। विराट अनुष्का के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और उन्हें देख कर मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर भी एक बड़ी मुस्कान है। इस यादगार तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ‘लोग भले ही रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करें, लेकिन मैं उन आंसुओं को हमेशा याद रखूंगी जो आपने कभी किसी को नहीं दिखाए, उन संघर्षों को जो सबकी नजरों से छिपे रहे और इस फॉर्मेट के प्रति आपके निस्वार्थ प्रेम को। मुझे पता है कि इस सफर ने आपसे कितना कुछ लिया है।’

यहां देखें पोस्ट

अनुष्का ने कही ये बात

उन्होंने आगे लिखा, ‘हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और परिपक्व और विनम्र होकर लौटे। इस सफर में आपको बढ़ते हुए देखना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही है। किसी तरह, मैंने हमेशा सोचा था कि आप सफेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की सुनी है और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरा प्यार, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है। सफेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी होता है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’

कोहली के सफर पर नजर

टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान कोहली ने कोविड के बाद से अपने रन बनाने के फॉर्म में गिरावट देखी है क्योंकि यह अंतर आश्चर्यजनक है। साल 2019 तक कोहली टेस्ट में 54.97 की औसत से 141 पारियों (84 मैच) में 7202 रन बना रहे थे। हालांकि 2020 की शुरुआत से कोहली ने 69 पारियों (39 मैच) में 30.72 की औसत से सिर्फ 2028 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ तीन शतक शामिल हैं।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *