लोकायुक्त ने इस पूरे राज्य में कर दी छापेमारी, कई सरकारी विभागों के कर्मचारी जांच के दायरे में


कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई।
Image Source : PTI
कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई।

कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने राजधानी बेंगलुरू समेत पूरे राज्य भर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त के जांच के घेरे में कई सरकारी विभाग के कर्मचारी आए हैं। राज्य भर में लोकायुक्त की छापेमारी चल रही है। आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या अपडेट निकल कर सामने आए हैं।

लोकायुक्त की टीम बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य भागों में सरकारी अधिकारियों के यहां छापेमारी कर रही है। ये कार्रवाई विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद की गई है, जिसमें बताया गया है कि कुछ अधिकारियों के पास उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति है। कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं, जिनमें बेंगलुरू में 12, टुमकुरु में 7, यादगीर में 5, मंगलुरु में 4 और विजयपुरा में 4 स्थान शामिल हैं।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *