वरमाला से पहले ही दुल्हन ने तोड़ा दम, शादी वाले घर में पसरा मातम


दुल्हन सोनम की हुआ मौत पर रोते परिजन और रिश्तेदार
Image Source : INDIA TV
दुल्हन सोनम की हुआ मौत पर रोते परिजन और रिश्तेदार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना छतारी क्षेत्र के गांव कमौना में जयमाला से पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। जिसके बाद शादी के घर में मातम का माहौल बन गया। दुल्हन की मौत के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट आई। 

शादी वाले दिन ही दुल्हन की हुई मौत 

मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई को शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डड़ुआ मुस्तफाबाद से चुन्नीलाल के पुत्र टिंकू की बारात छतारी थाना क्षेत्र के गांव कमौना में बनवारी लाल के घर आई थी। जहां खुशी-खुशी से बारात का स्वागत कर खाना खिलाया गया। उसके बाद कुछ बाराती खाना खाकर अपने गांव वापस लौट गए और कुछ बाराती दुल्हे के साथ ही लड़की पक्ष के यहां पर रुक गए। जहां रात करीब 2:00 बजे दुल्हन ने बताया कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है। दुल्हन के पेट के दर्द की शिकायत सुनकर परिजन उसे अलीगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने दुल्हन सोनम को मृत घोषित कर दिया।

शादी का कार्ड

Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी का कार्ड

दुल्हन की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा

उधर, संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अलीगढ़ पुलिस को हॉस्पिटल बुला लिया। वहीं, पुलिस ने दुल्हन सोनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद रविवार को गमगीन माहौल में दुल्हन सोनम का अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी, वहीं परिवार सहित पूरा गांव शोक की लहर में डूबा हुआ है। इधर, मामले को लेकर अलीगढ़ पुलिस के थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी वाले घर में पसरा मातम

Image Source : INDIA TV

शादी वाले घर में पसरा मातम

(बुलंदशहर से वरुण शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

पत्नी को खोजने के लिए पति ने 20 हजार रुपये का रखा इनाम, दो बच्चों को लेकर ससुर के साथ फरार हुई महिला-VIDEO

कानपुर की कलयुगी मां: बेटे के गले में बंधे तावीज के धागे से ही घोट दिया गला, दांत से कई जगह काटा


 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *