5 की मौत, 500 घर डूबे, बेंगलुरु में बारिश बनी जी का जंजाल; डराने वाली तस्वीरें वायरल


  • कर्नाटक की राजधानी और हाईटेक सिटी बेंगलुरु में बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। पिछले 40 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और जलमग्न सड़कों के बीच कई जगह यातायात बाधित हो गया।

    Image Source : pti

    कर्नाटक की राजधानी और हाईटेक सिटी बेंगलुरु में बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। पिछले 40 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और जलमग्न सड़कों के बीच कई जगह यातायात बाधित हो गया।

  • बेंगलुरु में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। 500 घरों में पानी भर गया है और 20 से ज्यादा झीलें उफान पर है। अंडरपास और फ्लाईओवरों पर पानी भर गया है।

    Image Source : pti

    बेंगलुरु में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। 500 घरों में पानी भर गया है और 20 से ज्यादा झीलें उफान पर है। अंडरपास और फ्लाईओवरों पर पानी भर गया है।

  • भारी बारिश के कारण शहर के साई लेआउट में एक द्वीप जैसी स्थिति बन गई और यहां घरों की निचली मंजिलें आधी डूब गई हैं, जिसके कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

    Image Source : pti

    भारी बारिश के कारण शहर के साई लेआउट में एक द्वीप जैसी स्थिति बन गई और यहां घरों की निचली मंजिलें आधी डूब गई हैं, जिसके कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

  • भारी बारिश के कारण शहर के हेनूर स्थित एक अनाथालय में भी पानी भर गया। मान्यता टेक पार्क और सिल्क बोर्ड जंक्शन जैसे कई इलाकों के जलमग्न हो जाने के कारण वहां आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    Image Source : pti

    भारी बारिश के कारण शहर के हेनूर स्थित एक अनाथालय में भी पानी भर गया। मान्यता टेक पार्क और सिल्क बोर्ड जंक्शन जैसे कई इलाकों के जलमग्न हो जाने के कारण वहां आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

  • जलभराव के कारण सड़कों पर कई वाहन फंस गए, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित रहा।

    Image Source : pti

    जलभराव के कारण सड़कों पर कई वाहन फंस गए, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित रहा।

  • सोमवार को बारिश के कारण बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी की दीवार गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। कंपनियों को भी वर्क फ्रॉम होम देने की सलाह दी गई है।

    Image Source : pti

    सोमवार को बारिश के कारण बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी की दीवार गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। कंपनियों को भी वर्क फ्रॉम होम देने की सलाह दी गई है।

  • पहली ही बारिश ने बेंगलुरु में आम जनजीवन को काफी अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में अभी और बारिश के आसार हैं।

    Image Source : pti

    पहली ही बारिश ने बेंगलुरु में आम जनजीवन को काफी अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में अभी और बारिश के आसार हैं।

  • बारिश ने शहर में भयंकर तबाही मचा दी है। मंदिर, पार्क, सड़कें सब जलमग्न हो गए हैं।

    Image Source : pti

    बारिश ने शहर में भयंकर तबाही मचा दी है। मंदिर, पार्क, सड़कें सब जलमग्न हो गए हैं।

  • बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से विभिन्न इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया है और कई आवासीय इलाके जलमग्न हो गए हैं।

    Image Source : pti

    बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से विभिन्न इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया है और कई आवासीय इलाके जलमग्न हो गए हैं।

  • आईएमडी के बयान के अनुसार, बागलकोट, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेलगाम, चिक्कबल्लापुर, धारवाड़, गडग, ​​कोलार, कोप्पल, विजयनगर जिले आज बारिश से प्रभावित रहेंगे।

    Image Source : pti

    आईएमडी के बयान के अनुसार, बागलकोट, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेलगाम, चिक्कबल्लापुर, धारवाड़, गडग, ​​कोलार, कोप्पल, विजयनगर जिले आज बारिश से प्रभावित रहेंगे।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *