Nautapa 2025: नौतपा के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, सुख-शांति हो जाएगी भंग, स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा बुरा असर


Nautapa 2025
Image Source : FREEPIK
नौतपा 2025

Nautapa 2025: नौतपा साल के वो 9 दिन होते हैं जब सूर्य का ताप चरम पर होता है। सूर्य जब ज्येष्ठ माह के दौरान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौतपा शुरू होता है। साल 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 3 मई को इसकी समाप्ति होगी। आपको बता दें कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर के बाद के शुरूआती 9 दिनों को ही नौतपा की संज्ञा दी जाती है। हालांकि सूर्य 8 मई तक रोहिणी नक्षत्र में ही रहेंगे। यानि सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर 15 दिनों का होगा। धार्मिक दृष्टि से नौतपा के दौरान कुछ कार्यों को करने से हमें बचना चाहिए,नौतपा में इन कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता। आज हम इसी के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देंगे। 

नौतपा के दौरान न करें ये काम 

  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नौतपा के दौरान आपको किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस समय विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता। इन कार्यों को नौतपा के दौरान घर की शांति भंग हो सकती है। 
  • इस दौरान सूर्य से संबंधित वस्तुओं का अनादर करना भी आपको भारी पड़ सकता है। शास्त्रों के अनुसार नौ तपा के दौरान गेहूं, गूड़, घी, केसर जैसे खाद्य पदार्थों को अनादर करना भारी पड़ सकता है। इसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि, इन चीजों का दान करने से आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। 
  • इस दौरान कोई जरूरतमंद यदि आपसे पानी या अन्न मांगे तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार आप  दान कर सकते हैं। 
  • नौतपा के दौरान खानपान का भी आपको विशेष ख्याल रखना चाहिए। मांस-मदिरा का सेवन इस दौरान न करें, इससे सूर्य कुंडली में कमजोर पड़ता है। इसके साथ ही इन चीजों को खाने से मानसिक और उदर से संबंधित परेशानियों का भी आपको सामना करना पड़ता है। 
  • इस दौरान बैंगन का सेवन करने की भी मनाही होती है। आयुर्वेद के अनुसार नौतपा के दौरान अधिक गर्मी होती है, ऐसे में अगर आप बैंगन का सेवन करते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 
  • अत्यधिक मसालेदार चीजों से भी नौतपा के दौरान परहेज करने की सलाह दी जाती है। मसालेदार भोजन भी आपको स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। 
  • नौतपा के दौरान लंबी यात्राएं करने से भी आपको बचना चाहिए। इस दौरान यात्राएं करने से आप किसी रोग से ग्रसित हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *