गिरने लगा करियर ग्राफ तो मुंडवा लिया सिर, 32 की उम्र में है करोड़ों का मालिक, आलिया भट्ट संग किया काम


Siddhant Chaturvedi
Image Source : INSTAGRAM
सिद्धांत चतुर्वेदी

आज हम उस क्यूट और चॉकलेट बॉय की बात कर रहे जो कभी सिर्फ पैसा कमाना चाहता था। उसने एक्टिंग के बारे में नहीं सोचता था। हम एक ऐसे स्टार के सफर के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने अपनी पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अपना सिर मुंडवा लिया। उनके लिए करियर की शुरुआत करना आसान नहीं थी क्योंकि उन्हें अपनी पहली फिल्म के तुरंत बाद ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कई बेहतरीन बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया। हम बात कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी की जो सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे। फिल्म का ‘धड़क 2’ डायरेक्शन शाजिया इकबाल ने किया है। उत्तर प्रदेश में जन्मे, उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज ‘इनसाइड एज’ से की, जहां वह 2017 से 2019 तक दिखाई दिए। आज वह गली बॉय के लिए जाने जाते हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना सिर मुंडवा लिया

Mashable India को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में, धड़क 2 के एक्टर ने खुलासा किया कि जब वह सिर्फ 21-22 साल के थे, तब फिल्म बंद कर दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं शीशे में देखता, तो मुझे बस वही किरदार नजर आता। इसलिए मैंने अपने बाल मुंडवा लिए! यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था।’ खैर, जैसा कि नियति में लिखा था, सिद्धांत ने 2019 में म्यूजिकल ड्रामा ‘गली बॉय’ से अपनी शुरुआत की। एक सफल शुरुआत के बावजूद, उन्हें अभी भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। एक्टर ने खुलासा किया था कि ब्रह्मास्त्र भाग 1 में उन्हें एक किरदार ऑफर हुआ, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। इस वजह से उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ब्रह्मास्त्र ठुकरा दी

एक्टर ने अयान मुखर्जी से स्क्रिप्ट मांगी, जिनके पास स्क्रिप्ट नहीं थी क्योंकि फिल्म अपने शुरुआती चरण में थी। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर से इस बात पर भी तर्क किया कि अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बड़े नाम फिल्म का हिस्सा होने के कारण किसी ने उन्हें नोटिस नहीं किया। खैर, उन्होंने यह नहीं सोचा था कि उन्हें ‘ब्लैक लिस्ट’ कर दिया जाएगा। एक्टर ने कहा, ‘बदनाम हो गया था मैं कास्टिंग सर्किट में कि ये सेलेक्ट हो के न बोल देता है। है कौन भाई तू?’ फिर भी, सिद्धांत ने हार नहीं मानी और ‘गहराइयां’, ‘खो गए हम कहां’, ‘फोन भूत’ और ‘युद्ध’ जैसी फिल्मों में उन्हें काम करने का मौका मिला। वह अब जल्द ही तृप्ति डिमरी के साथ ‘धड़क 2’ में दिखाई देंगे। शाजी इकबाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *