पाकिस्तान से सटे 6 राज्यों में कल फिर बड़ी मॉक ड्रिल, लोगों को सिखाया जाएगा जंग के दौरान बचने का तरीका


मॉक ड्रिल
Image Source : FILE-PTI
मॉक ड्रिल

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल यानी गुरुवार को सिविल डिफेंस का मॉकड्रिल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में गुरुवार को बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल करने की तैयारी की जा रही है।

लोगों को दी जाएगी ये जानकारी

मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को युद्ध के दौरान बचने का तरीका सिखाया जाएगा। साथ ही ब्लैकआउट और हमले के दौरान बजने वाले सायरन के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। लोगों को यह भी बताया जाएगा कि अफवाहों से कैसे बचें। दुश्मन देश के प्रोपेगेंडा से कैसे सतर्क रहें। 

इन राज्यों के निवासियों को युद्ध जैसी स्थिति के दौरान सतर्क रहने का निर्देश दिया जाएगा। दरअसल हाल के दिनों में सीमा पार से काफी आक्रामकता देखी गई। इससे पहले हुई मॉक ड्रिल में बताया गया था कि कैसे आश्रय लेना है, हवाई हमलों के दौरान खुद को कैसे बचाना है और संकट की स्थिति में दूसरों की सहायता कैसे करनी है। गुरुवार के अभ्यास में भी इसी तरह के प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद है।

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *