पाकिस्तान के शहर पर बलूचिस्तान आर्मी ने किया कब्जा, कई थानों में लगाई आग; आसिम मुनीर और शहबाज को बड़ा झटका


पाकिस्तान के सौरभ शहर पर बीएलए का कब्जा
Image Source : BLA
पाकिस्तान के सौरभ शहर पर बीएलए का कब्जा

बलूचिस्तानः बलूचिस्तान की आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही कई पुलिस थानों में आग लगा ली है। बलूचिस्तान पोस्ट की ओर से शेयर किए गए वीडियो में शहर में कई जगह काला धुआं और आग की लपटें उठते देखा जा रहा है। बीएलए ने दावा किया है कि उसने सुराब शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। साथ ही सुराब लेवी पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही इस शहर की प्रमुख बैंकों और सरकारी इमारतों पर भी अपना कब्जा हासिल कर लिया है।

यह घटना पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के लिए बड़ा झटका है। बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार सैकड़ों बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने पूरे सुराब शहर पर कब्ज़ा कर लिया है। बीएलए कमांडरों दावा करते हुए कहा कि उसने लेवी और पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ बैंकों और अन्य सरकारी इमारतों पर भी कब्ज़ा कर लिया है। कई जगहों से पाकिस्तानी सेना और पुलिस को मारकर खदेड़ दिया है। 

सुराब शहर पर कब्जे के बाद बीएलए ने जारी किया बयान

बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार महत्वपूर्ण शहर सोराब पर पूरा नियंत्रण हासिल करने के बाद बीएलए के प्रवक्ता जयंद बलूच की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि लड़ाकों ने सोराब शहर में बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन समेत महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण कर लिया है, जबकि मुख्य क्वेटा-कराची राजमार्ग और सोराब-गदर रोड पर भी जांच और गश्त जारी है। 

सरकारी भवनों और इमारतों को किया आग के हवाले

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों ने शहर में विभिन्न सरकारी इमारतों पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया। इस दौरान कई अधिकारियों को बंधक बना लिया गया, जबकि कुछ सरकारी वाहनों में आग लगा दी गई। घटना पर पाकिस्तान के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पिछले साल से, बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जहां बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने अस्थायी रूप से क्षेत्रों या महत्वपूर्ण राजमार्गों पर नियंत्रण कर लिया है।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *