ऐसा कट्टर फैन नहीं देखा होगा आपने, हाथ में मौत का सामान लेकर थियेटर पहुंचा, झटके में मची भगदड़


Khaleja
Image Source : INSTAGRAM
खलेजा

साउथ सिनेमा के सितारों की फैन फॉलोइंग की कई अनोखी कहानियां हमने देखी हैं। कुछ फैन्स ने रजनीकांत का मंदिर तक बनवा दिया था और फिल्म पोस्टर्स को दूध से नहलाने की भी कई बार खबरें आई हैं। लेकिन अब हाल ही में एक ऐसा फैन सिनेमाघर पहुंचा जिसके हाथ में मौत का सामान था। जिसे देखते ही एक झटके में थियेटर में भगदड़ मच गई और खाली हो गया। इसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल हाल ही में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘खलेजा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 15 साल पुरानी ये फिल्म अपने समय की हिट कहानियों में से एक है। खलेजा के री-रिलीज होते ही सिनेमाघरों में फैन्स का जमावडा लग गया। साथ ही महेश बाबू की स्टारडम का भी जलवा देखने को मिला। लेकिन यहां एक फैन असली सांप हाथ में लेकर थियेटर पहुंचा था। असली सांप को देख लोगों की हवा खिसकने लगी और भगदड़ मच गई। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

थियेटर में ही री-क्रिएट किए सीन्स

बता दें कि साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलेजा’ सुपरहिट रही थी। अब इस फिल्म को 15 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। आज भी इस फिल्म की दीवानगी कम नहीं हुई है। फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे और इसके गानों पर जमकर नाचे। इतना ही नहीं फैन्स ने थियेटर में ही खलेजा के कई सीन्स भी री-क्रिएट किए। इसके वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फैन्स खलेजा के गानों पर नाच रहे हैं। 

री-रिलीज होते ही 3 करोड़ की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरहिट फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। री-रिलीज होते ही फिल्म ने अब तक 3 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर डाली है। इतना ही नहीं साल 2010 में रिलीज हुई ये फिल्म अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। आज भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिलता है। साथ ही इस फिल्म की दीवानगी फैन्स के बीच देखने को मिलती है। यही वजह है कि इस फिल्म के री-रिलीज होते ही सिनेमाघरों में फैन्स का जमावड़ा देखने को मिला है। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *