झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, कुछ देर का इंतजार शेष


झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
Image Source : FILE
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स(साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम) का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। झारखंड एकेडमिट काउंसिल (JAC), आज यानी 31 मई 2025 को 12वीं कक्षा(साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम) के नतीजे जारी करेगा, जिसमें अब कुछ मिनट का समय ही शेष है। रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल कोड व रोल नंबर का उपयोग करना होगा। 

कैसे कर सकेंगे चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। 

  • स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद  छात्र-छात्राओं के सामने एक विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में छात्र एक प्रिंटआउट ले लें।

डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक 

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े डिजिलॉकर अकाउंट का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद रिजल्ट सेक्शन के तहत “झारखंड एकेडमिक काउंसिल” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 12 साइंस/कॉमर्स परिणाम 2025 चुनें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपनी डिजिटल मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।

बता दें कि झारखंड एकेडमिट काउंसिल (JAC) ने 10वीं के परिणाम को 27 मई को जारी किया था। झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 11 फऱवरी से 4 मार्च तक किया गया था।

पिछले साल यानी 2024 में, JAC ने 19 अप्रैल को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.39 प्रतिशत रहा।

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *