कोलकाता में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, CM ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए क्या कहा? यहां जानें


Amit Shah
Image Source : ANI
अमित शाह

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन था। उसके बाद ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर आईं। उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ अनैतिकता की भूमि में बदल दिया। ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पश्चिम बंगाल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है। भाजपा 2026 में सरकार बनाएगी।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है, घुसपैठ रोकनी है, भ्रष्टाचार रोकना है, हिंदुओं का पलायन रोकना है।’

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *