क्वालीफायर-2 में ऐसी होगी पंजाब किंग्स की Playing 11? इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी


पंजाब किंग्स की टीम
Image Source : GETTY
पंजाब किंग्स की टीम

Punjab Kings Probable Playing 11: पंजाब किंग्स की टीम ने मौजूदा सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन क्वालीफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दमदार खेल नहीं दिखा पाए और उसे 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अब उसके पास फाइनल में पहुंचने का एक दूसरा चांस है। अगर वह एक जून को होने वाले क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। आइए जानते है, क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या कर सकते हैं ओपनिंग

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने दमदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों ने जरूरी मौकों पर टीम को जीत दिलाई है और प्लेऑफ में टीम को पहुंचाने में अहम भूमिका भी निभाई है। ऐसे में क्वालीफायर-2 में यही दोनों प्लेयर्स ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जोश इंग्लिस को उतारा जा सकता है और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी उन्हें दी जा सकती है।

ऐसा रह सकता है मिडिल ऑर्डर

श्रेयस अय्यर ने भी मौजूदा सीजन में सधी हुई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है और वह अभी तक 516 रन बना चुके हैं। ऐसे में क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पांचवें नंबर पर शशांक सिंह और छठे नंबर पर नेहाल वढेरा को मौका दिया जा सकता है। मौजूदा सीजन में पंजाब के लिए अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

युजवेंद्र चहल की हो सकती है वापसी

पंजाब किंग्स के पास अर्शदीप सिंह, काइल जेमीसन और मार्कस स्टोइनिस जैसे गेंदबाज हैं। स्टोइनिस निचले क्रम पर बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। अजमतुल्लाह उमरजई को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। उनके अलावा युजवेंद्र चहल पिछले दो मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें रिस्ट इंजरी थी। मौजूदा सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेले थे। उसके बाद से ही बाहर हैं। लेकिन पिछले मैच में वह डगआउट में बैठे दिखाई दिए थे और वह फिट भी नजर आ रहे थे। ऐसे में इस बात की संभावना है कि उनकी वापसी हो जाए। चहल और हरप्रीत बरार में किसी एक को प्लेइंग इलेवन में रखा जा सकता है।

क्वालीफायर-2 के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, काइल जेमीसन, अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह/हरप्रीत बरार।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *