
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जो क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद से भारत के खिलाफ अपने विवादास्पद बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। 7 जून को अचानक अफरीदी के निधन की खबर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एक वायरल वीडियो में पाकिस्तानी न्यूज चैनल का एक एंकर शाहिद अफरीदी के निधन की खबर दे रहा है, जिसमें उसके बैकग्राउंड में एम्बुलेंस भी दिखाई दे रही है। वहीं इस वीडियो में ये भी दिखाया गया कि वर्ल्ड क्रिकेट अफरीदी के निधन पर दुख व्यक्त कर रहा है।
आखिर क्या है अफरीदी के निधन के वायरल वीडियो की सच्चाई
शाहिद अफरीदी के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बताया गया कि उनके शव को कराची में दफनाया गया है, जिसमें विजन ग्रुप के चेयरमैन सहित कई अन्य अधिकारियों ने अपने संवेदना व्यक्त की। इस वायरल वीडियो की जांच करने पर ये पूरी तरह से झूठा साबित हुआ, जिसमें इसे AI की मदद से बनाया गया है। शाहिद अफरीदी पूरी तरह से फिट हैं और उनके निधन की झूठा वीडियो वायरल किया जा रहा है।
शाहिद अफरीदी का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में है बैन
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल पर बैन लगाने का आदेश दिया था, जिसमें शाहिद अफरीदी का भी अकाउंट शामिल था। अफरीदी भारतीय सेना को लेकर अक्सर विवादित बयान देते हुए नजर आए हैं। अफरीदी ने साल 2017 में क्रिकेट को अलविदा कहा था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान टीम की तरफ से 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।
अफरीदी के नाम टेस्ट में जहां 1716 रन दर्ज हैं तो वहीं उन्होंने 48 विकेट भी हासिल किए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 8064 रन बनाने के साथ 395 विकेट भी हासिल किए हैं। इसके अलावा टी20 में 1416 रन बनाने के साथ 98 विकेट लिए हैं। साल 2009 में पाकिस्तान ने जब टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था तो उसमें शाहिद अफरीदी ने टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका टूर्नामेंट में अदा की थी।
ये भी पढ़ें
विराट कोहली के इस बयान पर आंद्रे रसेल ने किया पलटवार, कहा – आपको मिलती है अच्छी सैलरी
इस खिलाड़ी ने हासिल की हैट्रिक, एक ओवर में झटके 4 विकेट; विरोधी टीम हुई चित
