
दिल्ली में भीषण गर्मी
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार का दिन काफी गर्मी से भरा रहा। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये औसत से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ाईं और लोग धूप में निकलने से परहेज करते दिखे।
Related Stories
बारिश या चिलचिलाती गर्मी… दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? पढ़ लें IMD का नया अपडेट
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। IMD ने सोमवार के मौसम को लेकर भी अपडेट जारी किया है और बताया है कि सोमवार को दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा।
कैसा रहेगा सोमवार को मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को धूल भरी हवा चलने की संभावना है। हालांकि आसमान आम तौर पर साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
रविवार को कहां कितना तापमान रहा?
- सफदरजंग निगरानी स्टेशन- अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस
- पालम में अधिकतम तापमान- 43.6 डिग्री सेल्सियस
- लोदी रोड में अधिकतम तापमान- 42.3 डिग्री सेल्सियस
- रिज में अधिकतम तापमान- 42.9 डिग्री सेल्सियस
- आयानगर- अधिकतम तापमान- 44.1 डिग्री सेल्सियस
- आयानगर- न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस
कॉपी अपडेट हो रही है..