
दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार में एक नाबालिग का शव मिलने से सनसनी मच गई है। शुरुआती मेडिकल टेस्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक 7 जून की रात दयालपुर थाने को रात आठ बजकर 41 मिनट पर एक लड़की से साथ दुष्कर्म की कॉल मिली थी। पुलिस टीम को बताया गया कि लड़की बेहोश है और उसे उसके पिता उसे जेपीसी अस्पताल में लेकर गए हैं।
शुरुआती जांच में दुष्कर्म की आशंका
अस्पताल में डॉक्टरों ने नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती मेडिकल जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके का मुआयना कर रही है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 66, 13(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों का सुराग जुटाना शुरू कर दिया है।