
कैंची धाम के रास्ते में भयंकर जाम।
नीम करोरी धाम जाने की सोच रहे भक्तों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भक्तों की भारी संख्या के कारण कैंची धाम रोड पर लंबा जान लग चुका है। ऐसे में कैंची धाम जाने वाले भक्त अपना कोई प्लान ट्रैफिक अपडेट देखने को बाद ही यात्रा की प्लानिंग करे। पिछले कई घंटों से नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की कतारें लगी हुई हैं और लोग कैंची धाम नहीं पहुंच पा रहे हैं। जो कैंची धाम जाना चाह रहे हैं उनकी गाड़ियों को भवाली सेक्टोरियम के पास ही पार्किंग में रोक लिया गया है। यहां से भक्तों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है।
क्यों कैंची धाम पहुंच रहे हैं लोग?
इतनी भारी संख्या में लोगों के कैंची धाम पहुंचने का एक बड़ा कारण गर्मी का मौसम तो है ही साथ ही कैंची धाम में लगने वाला मेला भी है। हर साल 15 जून की तारीख से नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम में मेला लगता है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग कैंची धाम पहुंचते हैं।
