‘वो जब भी मेरे यहां आती थी तो…’, सोनम की गिरफ्तारी पर राजा रघुवंशी की मां ने क्या कहा?


raja raghuvanshi sonam raghuvanshi
Image Source : INDIA TV
राजा रघुवंशी की मां और सोनम रघुवंशी।

इंदौर का एक कपल हनीमून के लिए मेघालय घूमने गया लेकिन वहां से जो खबर आई उससे पूरा देश सन्न रह गया। पति राजा रघुवंशी की लाश गहरी खाई में मिली और पत्नी सोनम लापता थी। इस बीच मर्डर मिस्ट्री में एक नया ट्विस्ट आया है। 17 दिन से लापता राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची, ये सबसे बड़ा सवाल है। सोनम के साथ-साथ पुलिस ने 3 आरोपियों को भी अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में ये पता चला है कि सोनम ने ही अपने पति को मारने की सुपारी दी थी और पूरी प्लानिंग के साथ सोनम अपने पति राजा को मेघालय लेकर गई थी।

मैंने उसे बेटी जैसा माना था- राजा की मां

इस बीच राजा रघुवंशी का मां का बयान सामने आया है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम ने मर्डर करवाया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। राजा की मां ने कहा, ”सोनम का व्यवहार बहुत अच्छा था। कभी लगा ही नहीं कि सोनम ऐसा कुछ कर सकती है। अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि ये क्या हुआ है। मैंने उसे बेटी जैसा माना था। वो जब भी मेरे यहां आती थी वो मेरे से गले मिलती थी। लेकिन अगर उसने मेरे बेटे की हत्या की है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।”

‘राजा को भी राज कुशवाहा की जानकारी नहीं थी’

उन्होंने कहा, ”हमें राज कुशवाहा और सोनम के बीच बातचीत की कोई जानकारी नहीं है। मैंने राज कुशवाहा का नाम कभी नहीं सुना, राज कुशवाहा कौन था, इसकी हमारे घर में किसी को भनक नहीं थी। अगर राजा को ऐसी भनक होती तो राजा मुझे पहले ही बता देता।”

राजा रघुवंशी की मां ने और क्या कुछ कहा? देखें वीडियो-

मेघालय से गाजीपुर तक कैसे पहुंची सोनम?

वहीं, सोनम के पिता मेघालय पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं और CBI जांच की मांग कर रहे हैं। सोनम के पिता का कहना है कि दोनों की सहमति से शादी हुई थी दोनों बेहद खुश थे लेकिन मेघालय पुलिस को ये जवाब देना चाहिए कि आखिर सोनम मेघालय से यूपी के गाजीपुर तक कैसे पहुंची।

क्या है सोनम की गिरफ्तारी की कहानी?

सोनम को पुलिस ने यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया है। जिस ढाबे से सोनम को गिरफ्तार किया गया है वो गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके में है। ढाबा संचालक ने बताया कि रात करीब 1 बजे सोनम उनके ढाबे में आई। उसने कहा कि उसे एक फोन कॉल करना है। ढाबे वाले ने अपने फोन से बात कराई। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने भाई को फोन किया फिर ढाबे के मालिक ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस सोनम को लेकर गई।

मेघालय पुलिस ने क्या कहा?

सोनम ने गाजीपुर में ही क्यों सरेंडर किया, उसके साथ पकड़े गए बाकी तीन लड़के कौन हैं? राजा को शिलांग ले जाकर मारने की प्लानिंग कैसे और कब हुई? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर मेघालय पुलिस और सोनम के परिवार के अलग-अलग दावे हैं। मेघायल  पुलिस का कहना है कि सोनम ही ने पति राजा की हत्या करवाई। सोनम ने राजा को मारने के लिए पेशेवर कातिलों को सुपारी दी थी लेकिन सोनम का परिवार मेघायल पुलिस की इस थ्योरी को गलत बता रहा है। सोनम के पिता का कहना है कि मेघायल पुलिस झूठ बोल रही है और कहानी गढ़ रही है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *