चौथी बार टला Axiom-4 मिशन, अंतरिक्ष उड़ान भरने से चूके शुभांशु शुक्ला, सामने आई ये बड़ी वजह


शुभांशु शुक्ला
Image Source : FILE PHOTO
शुभांशु शुक्ला

अंतरिक्ष की यात्रा के सपने देखने वाले शुभांशु शुक्ला को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च होने वाला एक्सिओम-4 मिशन को टाल दिया गया है। SpaceX कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। SpaceX कंपनी ने बताया कि रॉकेट के एक हिस्से में लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) का रिसाव पाया गया है, जिसकी वजह से लॉन्च को टाल दिया गया है। यह रिसाव रॉकेट की जांच के दौरान सामने आया। अब तकनीकी टीम इस गड़बड़ी को ठीक कर रही है। जब तक मरम्मत पूरी नहीं हो जाती और लॉन्च की अनुमति नहीं मिलती, तब तक कोई नई तारीख नहीं दी जाएगी।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को आज शाम साढ़े 5 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होना था। वो अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने वाले थे। बता दें कि स्पेस-एक्स के ड्रैगन कैप्सूल से तीन और एस्ट्रोनॉट्स भी शुभांशु शुक्ला के साथ 14 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन पर जाने वाले है। चारों एस्ट्रोनॉट्स को पहले 9 जून को ही रवाना होना था लेकिन खराब मौसम के कारण Axiom-4 मिशन को दो दिन के टाल दिया गया था। इसके बाद आज फिर यह मिशन टल गया है। कैप्टन राकेश शर्मा के 41 साल बाद कोई भारतीय यात्री अंतरिक्ष में जा रहा है।

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *