गर्मी में भूलकर भी न करें इस वक्त वॉक, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान, जानिए कितनी देर टहलना चाहिए?


गर्मी में वॉक करने का सही समय
Image Source : FREEPIK
गर्मी में वॉक करने का सही समय

स्वस्थ रहने के लिए टहलना सबसे अच्छा माना जाता है। रोजाना वॉक करने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं। वॉक की खासियत है कि इसे किसी भी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। रोजाना कुछ घंटे वॉक करने से शरीर फिट रहता है और बीमारियां भी दूर रहती हैं। लेकिन इसके लिए सही समय पर वॉक करना भी जरूरी है। जिस हिसाब से गर्मी पड़ रही है उसमें किसी भी वक्त वॉक करने से नुकसान हो सकता है। भीषण गर्मी में तापमान बढ़ने पर टहलना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसे हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए वॉक करने का समय मौसम के हिसाब से बदलते रहना चाहिए। आइये जानते हैं गर्मी में किस वक्त वॉक करनी चाहिए?

जून की गर्मी में सुबह 7-8 बजे से ही सूरज की गर्मी बढ़ जाती है। ऐसा लगता है मानो सूरज आग उगल रहा है। इस मौसम में इंटेंस वॉक करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 

गर्मी में किस वक्त वॉक करनी चाहिए?

एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में आपको देर से वॉक करने की आदत छोड़ देनी चाहिए। इस एक्सट्रीम टेंपरेचर में 5 से 7 बजे तक ही अपनी वॉक को खत्म कर लें। इसके बाद गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि आपको धूप में निकलने से भी बचना चाहिए। अगर आप देरी से वॉक के लिए जा रहे हैं तो सिर्फ छाया वाली जगह पर ही वॉक करें। आप एसी वाले जिम में वर्कआउट कर सकते हैं।

गर्मी में कितनी देर वॉक करें?

बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने पर ज्यादा वर्कआउट करने से बचना चाहिए। इस मौसम में आप आधा घंटा या 40 मिनट नॉर्मल स्पीड में वॉक करते हैं तो इसे फिटनेस के लिए अच्छा माना जाता है। इससे ज्यादा वर्कआउट करने से आपको बचना चाहिए।

गर्मी में ज्यादा व्यायाम हो सकता है खतरनाक

इस मौसम में जब खड़े खड़े इंसान का शरीर पसीने से भीग जाता है तब ज्यादा वर्कआउट करना शरीर के लिए ठीक नहीं है। गर्मी में इंटेंस एक्सरसाइज करने से मुश्किल हो सकती है। क्योंकि एक्सरसाइज के वक्त शरीर का टेंपरेचर और बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को तापमान को कंट्रोल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। बहुत पसीना निकलने से इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है। ये सभी कारण सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।) 

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *