‘जल्द लंदन से लौट आऊंगी…’, परिवार से वादा करके निकली थी साइनीता, प्लेन क्रैश में हुई मौत


एयर इंडिया प्लेन क्रैश में साइनीता की मौत।
Image Source : INDIA TV/PTI
एयर इंडिया प्लेन क्रैश में साइनीता की मौत।

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन हादसे ने कई परिवारों को जिंदगी भर का सदमा दे दिया है। अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एयरपोर्ट से थोड़ी दूरी पर क्रैश हो गया। इस हादसे के दौरान प्लेन में मौजूद 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से 241 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया के इस विमान में मुंबई के जुहू, कोलीवाड़ा की साइनीता भी क्रू मेंबर के तौर पर सवार थी। हादसे में साइनीता की भी मौत हो गई है। आइए जानते हैं साइनीता के बारे में कुछ खास बातें।

परिवार में अकेले कमाने वाली थी साइनीता

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली साइनीता के पास 10 साल एविएशन का अनुभव था। वो 2 साल से एयर इंडिया में कार्य कर रही थी। बचपन से ही उसे एविएशन में जाना था, वो आसमान में उड़ना चाहती थी। परिवार में साइनीता ही अकेले कमाने वाली थी। उसके पिता और मां के अलावा सिर्फ एक बहन है जिनकी शादी हो गई है।

कहा था- ‘जल्द लंदन से लौट आऊंगी’

साइनीता बहुत मिलनसार लड़की थी। उसके जाने के गम में सिर्फ परिवार को नहीं बल्कि पूरा जुहू, कोलीवाड़ा ही सदमे में है। साइनीता 3 दिन पहले बोलकर गई थी कि जल्द लंदन से लौट आऊंगी पर वो नहीं लौटी। परिवार वालों को उसके हादसे की जानकारी कल शाम को मिली।

जानें पूरे हादसे के बारे में

अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 169 यात्री भारतीय नागरिक थे। इसके अलावा विमान में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनेडियन सिटिजन मौजूद थे। इनमें से सिर्फ एक ब्रिटिश इंडियन नागरिक विश्नास रमेश कुमार की जान बच सकी।  एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर को एक बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार पटेल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी और एक मिनट के भीतर ये प्लेन क्रैश हो गया। ये विमान बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर था।

ये भी पढ़ें- 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *