WTC Prize Money: चैंपियन बनते ही साउथ अफ्रीका हुई मालामाल, ऑस्ट्रेलिया और भारत को भी मिले करोड़ों


WTC FINAL
Image Source : GETTY
साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया

ICC World Test Championship prize money: एडन मारक्रम की करिश्माई शतकीय पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का खिताब जीत लिया। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट मिला था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम को आउट करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। साउथ अफ्रीका जब जीत के करीब पहुंच गई तब जाकर एडन मारक्रम 136 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद ही साउथ अफ्रीका ने फाइनल अपने नाम करते हुए WTC का खिताब जीत लिया। इस तरह टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने माथे से चोकर्स का दाग मिटा दिया। 

इस ICC खिताब जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका के खाते में भारी-भरकम प्राइज मनी आ गई है। साउथ अफ्रीका को चैंपियन के तौर पर 3600000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 31 करोड़ भारतीय रुपये मिले। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को उपविजेता के तौर पर 2160000 अमेरिकी डॉलर यानी 18.63 करोड़ रुपये मिले।

टीम इंडिया को भी मिले 12 करोड़ से ज्यादा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम इंडिया के हिस्से में भी अच्छी-खासी रकम आई है। भारतीय टीम को 1440000 अमेरिकी डॉलर यानी 12.42 करोड़ रुपये मिले हैं। चौथे पायदान पर रहने वाली न्यूजीलैंड के हिस्से में 10 करोड़ से ज्यादा की रकम आई जबकि 5वें नंबर पर फिनिश करने वाली इंग्लैंड को 8.28 करोड़ रुपये मिले। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को कुछ न कुछ राशि प्रदान की गई।

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्राइज मनी (2023-25)

  • विजेता (साउथ अफ्रीका) – 3,600,000 USD (31 करोड़ INR)
  • उपविजेता (ऑस्ट्रेलिया) – 2,160,000 USD (18.63 करोड़ INR)
  • तीसरा स्थान (भारत) – 1,440,000 USD (12.42 करोड़ INR)
  • चौथा स्थान (न्यूजीलैंड) – 1,200,000 USD (10.35 करोड़ INR)
  • पांचवां स्थान (इंग्लैंड) – 960,000 USD (8.28 करोड़ INR)
  • छठा स्थान (श्रीलंका) – 840,000 USD (7.24 करोड़ INR)
  • सातवां स्थान (बांग्लादेश) – 720,000 USD (6.21 करोड़ INR)
  • आठवां स्थान (वेस्टइंडीज) – 600,000 USD (5.17 करोड़ INR)
  • 9वां स्थान (पाकिस्तान) – 480,000 USD (4.14 करोड़ INR)

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *