झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, CM सोरेन ने अधिकारियों से मांगी नुकसान की रिपोर्ट; दिए निर्देश


सीएम सोरेन ने अधिकारियों से की बात।
Image Source : ANI
सीएम सोरेन ने अधिकारियों से की बात।

रांची: बीते कई दिनों से झारखंड में मानसून ने तांडव मचाया हुआ है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं झारखंड में नदियां उफान पर हैं। बारिश की वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई है। इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से बात की। उन्होंने इसके बाद कहा, “आज हमने पूरे राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और उन्हें निर्देश दिया कि इस बारिश से हुए नुकसान और लोगों को हुई परेशानियों का आकलन करें और जल्द से जल्द हमें सूचित करें ताकि उन सभी लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके। हमने उन पुलों आदि की भी रिपोर्ट मांगी है जो टूट गए हैं या बह गए हैं, ताकि वहां भी काम किया जा सके।”

कई जगहों पर बारिश से हुआ नुकसान

बता दें कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण दो कच्चे मकान, एक पुल, एक खाली आवासीय इमारत और एयरपोर्ट की एक दीवार का एक हिस्सा ढह गया। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा कई नदियां भी उफान पर हैं। वहीं राज्य के खूंटी जिले में भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन कुएं के धंस जाने से उसकी मिट्टी के नीचे 22 घंटे तक दबे रहने के बाद दो स्कूली छात्रों के शव बरामद किए गए है। एक अन्य घटना में रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में मुरपा गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान के ढह जाने से 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी। 

उफान पर नदियां

वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुलीटोटांग गांव में लगातार बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा खूंटी के तोरपा इलाके में बनई नदी पर बने पुल का एक हिस्सा भी ढह गया, जिससे खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। वहीं बारिश के कारण जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट की चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया। बारिश की वजह से झारखंड के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश के कारण खरकई और स्वर्णरेखा के उफान पर होने के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *