
अंक ज्योतिष
Numerology 20 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 45 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- आज आप सच्ची रचनात्मक शक्ति और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे आपका काम करने में मन लगेगा।
- मूलांक 2- आज दिनभर व्यक्तिगत और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
- मूलांक 3- आज आपको सामाजिक जीवन में उन चीजों से बचना चाहिए जो आपके खिलाफ काम करती हैं।
- मूलांक 4- आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर ज्यादा तनाव लेने की बजाय परिस्थितियों का हल ढूंढने का प्रयास करेंगे।
- मूलांक 5- आज प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में निखार आएगा।
- मूलांक 6- आज पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहेगा। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
- मूलांक 7- आज व्यवसाय में व्यवधान आ सकते है, हालांकि आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे।
- मूलांक 8- आज अपने व्यवहार में बदलाव और लचीलापन लाना जरूरी है। वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं।
- मूलांक 9- आज दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि में करें इन चमत्कारी मंत्रों का जप, सभी मनोकामनाएं हो जाएंगी पूरी
Budh Gochar: बुध का गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों की किस्मत, 22 जून के बाद पाएंगे खूब धन लाभ और उन्नति