अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की न्यूक्लियर साइट से क्या हो रहा रेडिएशन का रिसाव? तेहरान ने खुद दी इसकी जानकारी


अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर किया हमला
Image Source : INDIA TV
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर किया हमला

अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर बम बरसाएं हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमले के बाद ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट को तबाह कर दिया गया है। इसके बाद ईरान ने रविवार को कहा कि अमेरिकी हवाई हमलों के बाद उसके इस्फहान, फोर्दो और नतांज स्थित न्यूक्लियर साइट में रेडिएशन के रिसाव के कोई संकेत नहीं मिले। 

आसपास के लोगों को कोई खतरा नहीं

ईरान की सरकारी मीडिया ने देश के राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रणाली केंद्र के बयान का हवाला देते हुए खबर दी है कि रेडिएशन का पता लगाने वाले उपकरणों ने हमलों के बाद कोई रेडियो एक्टिव उत्सर्जन नहीं पाया गया है। इसके साथ ही बयान में कहा गया, ‘इन स्थलों के आसपास रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है।’ 

कोई रेडियो एक्टिव पदार्थ के उत्सर्जन का मामला नहीं

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने परमाणु स्थलों पर इजराइल के हमलों के बाद कहा था कि परमाणु केंद्रों के आसपास रेडियो एक्टिव पदार्थ के उत्सर्जन का कोई मामला सामने नहीं आया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *