
मतदान कराने जाते चुनाव अधिकारी
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे। मतदान पूरा होने के बाद आज वोटों की गिनती की जा रही है। गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब की एक-एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। चार राज्यों की सभी पांच सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था। हालांकि, गुजरात की कुछ जगहों पर परेशानी के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए थे। दोबारा मतदान 21 जून को हुआ।
राज्य | विधानसभा सीट |
गुजरात | कडी |
गुजरात | विसावदर |
पंजाब | लुधियाना वेस्ट |
पश्चिम बंगाल | कलीगंज |
केरल | नीलांबुर |