
Breaking News
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी रोमिल वोहरा मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मारे गए अपराधी ने कुछ दिन पहले यमुनानगर (हरियाणा) में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या की थी। उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का सक्रिय शूटर था।
