
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War: इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो चुका है। दोनों ही देशों ने एक-दूसरे पर हमले रोक दिए हैं। जंग में इजरायल और ईरान दोनों को ही काफी नुकसान है। भले ही इजरायल और ईरान के बीच जंग थम गई हो लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है। इस बीच रूसी सेना ने भयंकर हमला करते हुए यूक्रेन में तबाही मचा दी है। रूस ने इन हमलों में भारी हथियारों का भी प्रयोग किया है।
रूस ने कई शहरों को किया टारगेट
रूस ने यूक्रेन में ड्रोन, मिसाइलों और तोप के जरिए हमले किए है। रूसी सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 200 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाते हुए हमले किए हैं।
क्या बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की?
रूस की बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से सैन्य सहायता की गारंटी मांगी है। रूसी सेना ने पूरे युद्ध के दौरान यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर लगातार बमबारी की है। यह इस युद्ध का चौथा वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 12,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन ने भी रूस के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोन दागे हैं।
Volodymyr Zelenskyy
खटाई में पड़ा रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौता
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की मंगलवार को नीदरलैंड के हेग में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले पश्चिमी नेताओं से मिलने वाले थे। जेलेंस्की रूस की बड़ी सेना के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई के लिए अतिरिक्त सैन्य सहायता प्राप्त करना चाहते हैं। इस बीच यहां यह भी बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच संभावित समझौते को लेकर हाल में हुई शांति वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला है। (एपी)
यह भी पढ़ें: