Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, कैमरा में मिलेगा बड़ा अपग्रेड, जानें कीमत


Samsung Galaxy M36 5G
Image Source : AMAZON
सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी

Samsung ने भारत में अपना एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फोन Galaxy M36 5G के नाम से पेश किया गया है। इस फोन को अगले महीने अमेजन पर शुरू होने वाले Prime Day Sale 2025 में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। सैमसंग का यह नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M35 5G का अपग्रेड है। फोन के कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है।

कितनी है कीमत?

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 17,499 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 18,999 रुपये और 21,999 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस तरह से यह फोन 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

इस फोन को सैमसंग की आधिकारिक स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकेगा। अमेजन ने सैमसंग के इस सस्ते 5G फोन के लिए डेडिकेटेड पेज भी बनाया है। फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल वहां शेयर की गई है। इस फोन की सेल 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ऑप्शन – ऑरेंज हेज, सिरीन ग्रीन और वेल्वेट ब्लैक में आता है।







Samsung Galaxy M36 5G कीमत ऑफर प्राइस
6GB RAM + 128GB 17,499 रुपये 16,499 रुपये
8GB RAM + 128GB 18,999 रुपये 17,999 रुपये
8GB RAM + 256GB 21,999 रुपये 20,999 रुपये

Samsung Galaxy M36 5G

Image Source : SAMSUNG

सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी

Samsung Galaxy M36 5G के फीचर्स

इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का प्रोटेक्शन मिलेगा। सैमसंग ने इस फोन में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले यूज किया है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, नाइट मोड शूटिंग और लो-लाइट वीडियो जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M36 5G में इन हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। इस फोन के साथ कंपनी 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम का अपग्रेड ऑफर करती है। इसमें Google Gemini पर बेस्ड कई एआई फीचर्स मिलेंगे, जिनमें सर्किल-टू-सर्च, जेमिनी लाइव, एआई सेलेक्ट आदि शामिल हैं। इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा।

यह भी पढ़ें –

UPI समेत कई सेवाओं के लिए मोबाइल वेरिफिकेशन पर देना पड़ सकता है चार्ज, DoT लाने वाला है नया नियम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *