‘भारत को दूसरे टेस्ट में इस प्लेयर को मौका देना ही होगा’, किस खिलाड़ी को लेकर माइकल क्लार्क ने दिया ऐसा बयान


Team India
Image Source : GETTY
टीम इंडिया

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया, जहां टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रन का टारगेट रखा था, जिसे इंग्लिश टीम ने बड़े आसानी से हासिल कर लिया। क्रिकेट जगत में इस वक्त टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। इस बीच कई पूर्व क्रिकेटरों ने दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को कुलदीप यादव को सीरीज में बचे हुए मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

कुलदीप यादव को लेकर माइकल क्लार्क ने क्या कहा?

माइकल क्लार्क ने बियॉन्ड23 पॉडकास्ट में कहा कि गेंदबाजी के लिहाज से मैं किसी एक गेंदबाज पर नहीं कहूंगा लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कुलदीप को प्लेइंग XI में शामिल करना पड़ेगा। मुझे लगता है कि ये आसान हैं। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और इस टेस्ट में जो हमने अटैक देखा, वह उससे ज्यादा कर सकता है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कुलदीप यादव का सामना करने में दिक्कत होगी। अगर कुलदीप अपने खेल में टॉप पर है, तो यह सीरीज में निर्णायक क्षण हो सकता है, क्योंकि इंग्लैंड आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करता है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत हमेशा से ही प्लेइंग XI में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करने पर ज्यादा ध्यान देता है और वे इसके लिए नंबर एक स्पिनर को शामिल नहीं करने का जोखिम उठा रहे हैं। इंग्लैंड में जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेने होंगे। बुमराह स्टार हैं, वह गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं। लेकिन अन्य तीन तेज गेंदबाजों ने कुछ मौकों पर अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें विकेट लेने के और तरीके ढूंढने होंगे। उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था आखिरी टेस्ट

कुलदीप यादव की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद चोट की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे। अब देखना ये होगा कि उन्हें एजबेस्टन में खेले जाने वाले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिलता है या नहीं। कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए 13 टेस्ट मैच खेले हैं जहां उन्होंने 56 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें

निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट में लगाया तूफानी शतक, 180 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

पंत के पास 23 साल बाद ऐतिहासिक कीर्तिमान दोहराने का मौका, सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज ही कर पाया ऐसा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *