भारत नहीं, पाकिस्तान के लिए धड़कता है जोहरान ममदानी का दिल; ये VIDEO है सुबूत…ट्रंप भी हैं इसकी विचारधारा के खिलाफ


न्यूयॉर्क में "पाकिस्तान डे" मनाता जोहार ममदानी
Image Source : X
न्यूयॉर्क में “पाकिस्तान डे” मनाता जोहार ममदानी

वाशिंगटनः अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनने की रेस में आगे चल रहे भारतीय मूल के जोहरान ममदानी का दिल भारत के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए धड़कता है। वह अक्सर मुस्लिमों की वकालत करते दिखते हैं। वह गाजा के मुसलमानों की वकालत करते हैं और गुजरात दंगे पर भी सवाल उठाते हैं। इससे जोहरान ममदानी की मानसिकता को समझा जा सकता है। भारत के बजाय वह पाकिस्तान के कार्यक्रमों में अक्सर देखे जाते हैं और कट्टर मुस्लिमवाद की बात करते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ममदानी की विचारधारा के खिलाफ हैं। 

ट्रंप जोहरान ममदानी की विचारधारा से खफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जोहरान ममदानी की कट्टरवाद की विचारधारा से बहुत भड़के हुए हैं। ट्रंप नहीं चाहते कि ममदानी को न्यूयॉर्क का मेयर चुना जाए। ट्रंप ने जोहरान ममदानी पर कहा, “वो एक कम्युनिस्ट है! अगर वह मेयर चुना जाता है तो यह न्यूयॉर्क के लिए बहुत बुरा है। यह देश के लिए भी एक भयानक बात है, लेकिन बाकी देश इसके खिलाफ विद्रोह कर रहा है।” सोमवार को न्यूयॉर्क मेयर प्राइमरी में जीत दर्ज करने के बाद ट्रंप ने Zohran Mamdani को ट्विटर (Truth Social) पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “वह एक कम्युनिस्ट है! यह न्यूयॉर्क के लिए बेहद खराब है। यह देश के लिए भी भयंकर है, लेकिन बाकी देश इसके खिलाफ विद्रोह कर रहा है।”

जोहरान जीता तो न्यूयॉर्क को बना देगा “कम्युनिस्ट सिटी”

ट्रंप ने कहा ममदानी “100% कम्यूनिस्ट पागल” है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि अगर वह न्यूयॉर्क की सत्ता में आ गया तो यह बिग एप्पल “कम्युनिस्ट नगर” बन जाएगा।  

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान ममदानी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। वह अभी 33 वर्ष के हैं। उनका जन्म यूगांडा में हुआ, लेकिन वह भारतीय मूल के माता-पिता के बीच पले-बढ़े। वह 2021 से न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में प्रतिनिधि हैं। वह स्वयं को “डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट” कहते हैं। उनके एजेंडे में किराए पर नियंत्रण, मुफ्त ट्रांजिट, बच्चे की देखभाल और अमीरों पर टैक्स बढ़ाने जैसे वादे शामिल हैं।

पाकिस्तान से ममदानी को खास प्यार 

वैसे तो ममदानी भारतीय मूल के हैं, लेकिन उनकी विचारधारा कट्टर इस्लामिस्ट की है। वह पाकिस्तान से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। वह पाकिस्तान के सभी कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। इतना ही नहीं, ममदानी पाकिस्तान और पाकिस्तानियों की जमकर तारीफ करते हैं। ममदानी पाकिस्तान को सुंदर देश और उसके लोगों को प्रतिभा की तारीफ करते दिखाई देते हैं। 

ममदानी को लेकर क्या हैं चिंताएं?

कुछ प्रगतिवादी समर्थक ममदानी का उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं, लेकिन मध्यपंथी और व्यापारिक नेता चिंतित हैं कि उनका एजेंडा swing voter को दूर कर सकता है। वहीं ट्रंप और रिपब्लिकन सांसदों ने Mamdani को “कम्युनिस्ट पागल” की संज्ञा दे दी है। इतना ही नहीं रिपब्लिकन ने ममदानी की नागरिकता रद्द करने की माँग भी शुरू कर दी है। 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *