साउथ का वो हीरो, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 2 पैन-इंडिया फिल्मों ने 1000 करोड़ के क्लब में की एंट्री


Prabhas
Image Source : INSTAGRAM
प्रभास

हर साल कई स्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती है, जिसमें से कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप हो जाती है। वहीं आज हम जिस पैन-इंडिया स्टार की बात कर रहे हैं। वह दुनिया भर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपको उसी सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 7 साल में रिलीज हुई अपनी दो धांसू फिल्म से इतिहास रच दिया। हम अल्लू अर्जुन, राम चरण या शाहरुख खान की बात नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उस हीरो की, जिसकी दो पैन-इंडिया फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की। उनका नाम है प्रभास।

पैन-इंडिया फिल्मों से चमकी किस्मत

प्रभास सिर्फ साउथ एक्टर नहीं रह गए हैं। अब वे पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उन्हें यह सफलता ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी से मिली। ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ प्रभास ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और दोनों ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की। वहीं, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बना चुकी है। हालांकि, यह अब तक अल्लू अर्जुन की एकमात्र फिल्म है जिसे यह सफलता हासिल हुई है। ऐसे में साउथ एक्टर प्रभास ने नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। अब प्रभास वो इंडियन एक्टर बन चुके हैं, जिनकी दो पैन-इंडिया फिल्में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल है।

प्रभास का ब्लॉकबस्टर करियर

साल 2017 में रिलीज हुई प्रभास की ‘बाहुबली 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1788 करोड़ रुपये का कमाए थे। पिछले साल प्रभास ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के साथ फिर एक बार धमाका कर दिया। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे बेहतरीन स्टार्स थे। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में 1042.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *