घर पर लगाना चाहते हैं करी पत्ते का पौधा, अच्छी ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करें ये नेचुरल फर्टिलाइजर


करी पत्ता
Image Source : INDIA TV
करी पत्ता

करी पत्ते का इस्तेमाल न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है बल्कि करी पत्ता आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए करी पत्ते को उगाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। इस तरीके को फॉलो कर आप बहुत आसानी से हरे-भरे और घने करी पत्ते के पौधे को उगा सकते हैं।

कैसे बनाएं नेचुरल फर्टिलाइजर?

घर पर नेचुरल फर्टिलाइजर बनाने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले केले के 2 से 4 छिलकों को छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए। एक बर्तन में पानी भरें और फिर इन सारे पीस को पानी में 2 से 3 दिन के लिए भिगोकर छोड़ दीजिए। अब आप इस पानी को छानकर पौधे की जड़ में डाल सकते हैं और केले के छिलकों को सुखाकर और पीसकर मिट्टी में मिला सकते हैं।

पौधा लगाने का तरीका

एक गमले में इस मिट्टी के मिक्सचर को भर दीजिए। अब पौधे की जड़ को बिना छेड़े गमले में लगा दीजिए। इसके बाद आपको मिट्टी से पौधे की जड़ को अच्छी तरह से ढक देना है। पौधे को रोज 4 से 5 घंटे की धूप की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा पौधे को ज्यादा पानी न दें वरना पौधा सड़ भी सकता है। पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हर 2 से 3 महीने में इसकी छटाई भी करते रहें।

हरा-भरा करी पत्ते का पौधा

घर पर करी पत्ते का पौधा उगाने के लिए आप भी इस तरीके का इस्तेमाल करें और हरे-भरे करी पत्ते पाएं। इस नेचुरल फर्टिलाइजर की मदद से करी पत्ते की पौधे की जड़ भी मजबूत बनेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पौधा उगाने के लिए जितनी अच्छी खाद का इस्तेमाल किया जाएगा, पौधे की ग्रोथ और हेल्थ पर भी उतना ही अच्छा असर पड़ेगा।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *