आखिरी ओवर में भारत को मिलते-मिलते रह गया विकेट, स्टंप पर गिरने से ऐसे बचा अंग्रेज बल्लेबाज


प्रसिद्ध कृष्णा और हैरी ब्रूक
Image Source : GETTY
प्रसिद्ध कृष्णा और हैरी ब्रूक

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 587 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। वहीं यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद आकाश दीप ने भी दमदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को एक ही ओवर में दो झटके दिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जो रूट 18 रन और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर मौजूद हैं। लेकिन दूसरे दिन के आखिरी ओवर में भारत को विकेट मिलते-मिलते रह गया।

स्टंप पर गिरते-गिरते बचे हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन का आखिरी ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को विकेट मिल सकता था। पांचवीं गेंद को हैरी ब्रूक ने डिफेंड किया और गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर जमीन से टकराई और ऊपर उछल गई। इसके बाद ब्रूक को लगा कि गेंद सीधे स्टंप पर गिर सकती है। गेंद को स्टंप पर गिरने से बचाने के लिए वह बीच में आ गए। उन्होंने गेंद को कंधे से दूर हटा दिया। लेकिन वह खुद स्टंप पर गिरते-गिरते बचते। वह लगभग गिर ही गए थे। बस आखिरी मौके पर उन्होंने खुद को स्टंप से दूर किया। अगर वह स्टंप पर गिर जाते, तो वह हिट विकेट हो जाते और भारत को आखिरी ओवर में विकेट मिल जाता, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

आकाश दीप ने लगातार दो गेंदों में हासिल किए दो विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा ओवर आकाश दीप ने किया। इस ओवर में उन्होंने बेन डकेट और ओली ओप को लगातार गेंदों में पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद जो रूट क्रीज पर आए और वह हैट्रिक नहीं ले सके। फिर  मोहम्मद सिराज ने जैक क्राउली को आउट करके इंग्लैंड को एक और झटका दिया। इस तरह से 25 रन पर तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन फिर रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर जम गए और इंग्लैंड को कोई झटका नहीं लगने दिया।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG मैच में हुआ बवाल, जडेजा ने पिच पर क्या कर डाला? देखकर आगबबूला हुए अंग्रेज कप्तान

गिल ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियन कप्तान, बल्लेबाजी की आंधी में मटियामेट हुए बड़े-बड़े कीर्तिमान

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *