LIVE: ‘आप की अदालत’ में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, रजत शर्मा के सवालों का दे रहीं जवाब


Aap Ki Adalat: देश के लोकप्रिय और चर्चित टीवी शो ‘आप की अदालत’ में आज की मेहमान हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। वे इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब दे रही हैं। इस शो में रेखा गुप्ता के नए घर का जिक्र, दिल्ली में प्रदूषण, पुरानी गाड़ियों की समस्या, मोहल्ला क्लिनिक, दिल्ली में झुग्गियों की समस्या समेत तमाम सवाल पूछे जा रहे हैं जो दिल्ली की जनता से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। रजत शर्मा ने उनसे पूछ कि झुग्गियां क्यों तोड़ीं और पुरानी गाड़ियों पर पाबंदी क्यों लगाई साथ ही ये भी पूछा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केजरीवाल के पीछे क्यों पड़ी हैं? रेखा गुप्ता हर सवाल का खुलकर जवाब दे रही हैं। 

अपने नए आवास को लेकर क्या कहा?

रजत शर्मा ने जब उनसे पूछा कि आपके नए घर में कितने AC लगेंगे, कितनी Lights लगेंगी, कितने पंखे लगेंगे और क्या क्या सुविधाएं दी जाएंगी, जिनके लिए टेंडर निकाला गया है? रेखा गुप्ता ने दावा किया कि जो जगह उनके ऑफिस के लिए दी गई है वो LG के स्टाफ के बैठने के लिए इस्तेमाल की जाती थी। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका घर एक पब्लिक प्लेस की तरह होगा जहां कोई भी आ सकेगा क्योंकि वो अपने घर पर हर रोज हजारों लोगों से मिलती हैं। 

क्या केजरीवाल को तिहाड़ भेजना चाहती हैं रेखा गुप्ता?

रजत शर्मा ने रेखा गुप्ता से अरविंद केजरीवाल को लेकर भी सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली की मुख्यमंत्री..केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजना चाहती हैं? रजत शर्मा ने सवाल किया कि प्रशासन का अनुभव नहीं है तो भी बीजेपी ने उन्हें चीफ मिनिस्टर क्यों बनाया? फर्स्ट टाइम MLA को प्रधानमंत्री मोदी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों दी? रेखा गुप्ता की मां ने क्यों कहा कि उन्हें राजनीति में नहीं जाना चाहिए? रेखा गुप्ता ने ऐसे सारे सवालों के बहुत रोचक जवाब दिए।

‘आप की अदालत’ के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान

‘आप की अदालत’ शो में अब तक करीब 200 मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू हो चुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो के वीडियो को 175 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। इसके अलावा, टीवी पर इस शो के 1100 से भी ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में से एक है। ‘आप की अदालत’ एकमात्र ऐसा मंच है, जहां बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *