राजधानी दिल्ली में फिर से हत्या, 24 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मार डाला


दिल्ली के विकासपुरी...
Image Source : FILE
दिल्ली के विकासपुरी में हत्या। (सांकेतिक फोटो)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आए दिन अपराध की कोई न कोई वारदात लगातार सामने आ रही है। हत्या, गोली चलने समेत अपराध की अन्य घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं। अब दिल्ली के विकासपुरी नार्थ इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के अर्जुन कैंप इलाके में एक 24 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

क्यों की गई हत्या?

अर्जुन कैंप इलाके में चाकू लगने से मृत शख्स की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सन्नी की हत्या आपसी विवाद में चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी है। सन्नी का दो अन्य युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने सन्नी को चाकू मार दिया। चाकू लगने के कारण गंभीर रूप से घायल सन्नी को स्पाइनल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालांकि, यहां अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?

चाकू मारकर युवक की हत्या करने की इस घटना को लेकर विकासपुरी नार्थ थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रात में झुग्गी नंबर 146 अर्जुन कैम्प के सामने दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसी के बाद हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है।

मजनू का टीला इलाके में डबल मर्डर

इससे पहले नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में भी डबल मर्डर का मामला सामने आया था। एक घर में 22 साल की युवती और उसकी सहेली की नवजात बेटी की लाश मिली जिससे हर कोई हैरान रह गया। जिस युवती की हत्या हुई है, उसका दोस्‍त फरार बताया जा रहा है। युवती के दोस्त पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नजफगढ़ में भी एक किशोरी और एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस इस मामले को फिलहाल संदिग्ध आत्महत्या मान रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में युवती और नवजात बच्ची की हत्या, घर में मिली लाश

दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में युवती और नवजात बच्ची की हत्या, घर में मिली लाश

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *