टेस्ट में सिक्सर लगाने में रोहित के बराबर पहुंचे पंत, जानें किस भारतीय ने टेस्ट में लगाए सबसे ज्यादा छक्के


  • ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। दोनों प्लेयर्स के टेस्ट में 88-88 छक्के हो गए हैं।

    Image Source : getty

    ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। दोनों प्लेयर्स के टेस्ट में 88-88 छक्के हो गए हैं।

  • भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 104 मैचों में कुल 91 छक्के जड़े हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 8586 रन बनाए थे, जिसमें 23 शतक शामिल रहे।

    Image Source : getty

    भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 104 मैचों में कुल 91 छक्के जड़े हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 8586 रन बनाए थे, जिसमें 23 शतक शामिल रहे।

  • ऋषभ पंत विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और तेजी के साथ रन बनाते हैं। उन्होंने भारत के लिए 46 टेस्ट मैचों में कुल 88 छक्के लगाए हैं। पंत अभी तक भारत के लिए टेस्ट में 3364 रन भी बना चुके हैं।

    Image Source : getty

    ऋषभ पंत विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और तेजी के साथ रन बनाते हैं। उन्होंने भारत के लिए 46 टेस्ट मैचों में कुल 88 छक्के लगाए हैं। पंत अभी तक भारत के लिए टेस्ट में 3364 रन भी बना चुके हैं।

  • रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के 67 मैचों में कुल 88 छक्के लगाए हैं। रोहित टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और उन्होंने टेस्ट में 4301 रन बनाए थे, जिसमें 12 शतक शामिल रहे।

    Image Source : getty

    रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के 67 मैचों में कुल 88 छक्के लगाए हैं। रोहित टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और उन्होंने टेस्ट में 4301 रन बनाए थे, जिसमें 12 शतक शामिल रहे।

  • महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए हैं। उन्होंने साल 2014 में ही टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में कुल 4876 रन बनाए थे। टेस्ट में धोनी ने कुल 6 शतक जड़े थे।

    Image Source : getty

    महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए हैं। उन्होंने साल 2014 में ही टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में कुल 4876 रन बनाए थे। टेस्ट में धोनी ने कुल 6 शतक जड़े थे।

  • रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 73 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 3636 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।

    Image Source : getty

    रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 73 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 3636 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *