IND vs ENG: ऋषभ पंत ने चकनाचूर किया धोनी का रिकॉर्ड, तीसरे दिन सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका


Rishabh Pant
Image Source : INDIA TV
ऋषभ पंत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल के अलावा उपकप्तान ऋषभ पंत के बल्ले का कमाल देखने को मिला है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया के कप्तान गिल सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं दिन का खेल खत्म होने पर पंत जरूर 19 रन बनाकर नाबाद थे। पंत इसी के साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का एक रिकॉर्ड चकनाचूर भी करने में कामयाब हो गए।

पंत ने धोनी के इस रिकॉर्ड को किया चकनाचूर किया

ऋषभ पंत का बल्ले से अब तक इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में 2 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिल चुकी है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पंत दूसरे दिन के खेल में 19 रनों की अपनी नाबाद पारी के दम पर इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2014 में इंग्लैंड के दौरे पर कुल 349 रन बनाए थे। इससे पहले पंत ने साल 2021 के इंग्लैंड के दौरे पर 349 रन बनाकर धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी, लेकिन इस बार वह इसे तोड़ने में कामयाब रहे।

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज

ऋषभ पंत – 361 रन (साल 2025)*

एमएस धोनी – 349 रन (साल 2014)

ऋषभ पंत – 349 रन (साल 2021)

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन पंत के पास बड़ा कारनामा करने का मौका

टीम इंडिया के लिए स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह की लेग स्टंप के बाहर जाती एक गेंद को पकड़ने के प्रयास में तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह इंग्लैंड टीम की पहली पारी में फिर विकेटकीपिंग करने के लिए वापस नहीं लौटे। वहीं दूसरे दिन जब पंत बल्लेबाजी करने उतरे तो वह शोएब बशीर की एक गेंद खेलने के बाद काफी दर्द में भी दिखाई दिए थे। हालांकि इसके बावजूद पंत पर तीसरे दिन बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी रहेगी, ऐसे में वह यदि शतकीय पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो इंग्लैंड में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ देंगे, जिसमें दोनों के नाम 4-4 शतकीय पारी इंग्लैंड में दर्ज है।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलियन कप्तान को लेकर आई बड़ी खबर, लगातार 3 सीरीज करेंगे मिस

भारत और लंका में होने वाले ICC टूर्नामेंट के लिए 15 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ 5 स्थान बाकी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *