
हुमैरा असगर
एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया था। महज 32 साल की उम्र में अपने घर पर मृत मिली पाकिस्तानी एक्ट्रेस के शव का जब पोस्ट मार्टम किया गया तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। इतना ही नहीं पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि एक्ट्रेस हुमैरा की मौत 9 महीने पहले हुई थी और तभी से उनकी लाश घर में सड़ती रही। अब हुमैरा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जो उन्होंने अपनी दोस्त को भेजा था।
वॉयस नोट में क्या बोलीं एक्ट्रेस
इस बीच एक्ट्रेस हुमैरा का एक वॉयस नोट वायरल हो रहा है। नोट हाथ लगा है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह हुमैरा की आखिरी ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जो उन्होंने सितंबर 2024 में अपनी एक करीबी दोस्त को भेजी थी। उनकी दोस्त, फैशन डिजाइनर दुरेशेवर के अनुसार, हुमैरा ने उनसे उनके स्वास्थ्य और करियर के लिए प्रार्थना करने को कहा था क्योंकि उनकी दोस्त मक्का जाने वाली थीं। उन्होंने दुरेशेवर के फोन न सुन पाने के लिए माफी भी मांगी थी। वॉयस नोट में, दिवंगत हुमैरा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मुझे बहुत खेद है, मैं यात्रा कर रही थी, यहां-वहां फंस गई। मैं बहुत खुश हूं तुम मक्का में हो। मेरे लिए बहुत सारी प्लीज। अपनी प्यारी सी दोस्त/बहन के लिए बहुत सारी दिल से दुआ करना। मेरे करियर के लिए, दुआ मुझे जरूर याद रखना। मेरे लिए बहुत साड़ी तुम्हारे लिए दुआ। करनी है।’
9 महीने तक घर में सड़ती रही लाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अभिनेत्री का निधन लगभग 9 महीने पहले हो गया था। हालांकि हुमैरा असगर अली की चौंकाने वाली मौत के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनकी एक करीबी दोस्त ने दिवंगत अभिनेत्री का आखिरी वॉयस नोट शेयर किया है, जो उन्होंने अपनी मृत्यु से कुछ दिन पहले भेजा था। पाकिस्तानी मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्ती हुमैरा असगर अली के निधन की दुखद खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फोरेंसिक जांच ने पुष्टि की है कि पाकिस्तानी अभिनेत्री की मृत्यु नौ महीने पहले हो गई थी। उनका शव ‘अत्यधिक सड़न’ की स्थिति में पाया गया था, जिसके प्रमुख अंग ‘अज्ञात पिंड’ में बदल गए थे और उनके चेहरे की बनावट पूरी तरह से पहचान में नहीं आ रही थी।
शरीर के कुछ हिस्से काले पड़े
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘शरीर के कुछ हिस्सों में मांसपेशी ऊतक पूरी तरह से गायब हो गए थे और हड्डियां छूने पर ही टूटने लगीं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, मस्तिष्क का पदार्थ ऑटोलिसिस के जरिए पूरी तरह से विघटित हो गया था और आंतरिक अंग काले रंग के पिंड में बदल गए थे। जोड़ों में उपास्थि गायब थी; हालाँकि, हड्डियों में कोई फ्रैक्चर नहीं पाया गया।’
