Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड और भारत दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज जो रूट रहे हैं, उन्होंने जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अहम रन बनाए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में 104 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। रूट इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वह अगर भारत के खिलाफ बचे हुए मैचों में अगर 204 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह WTC के इतिहास में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
Image Source : Getty
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम है। उन्होंने अब तक WTC में 67 मैचों की 123 पारियों में 51.75 के औसत से 5796 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 262 रन रहा है। WTC में अब तक जो रूट 19 शतक और 22 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान वह 11 बार नॉट आउट लौटे हैं।
Image Source : Getty
लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नाम है। स्मिथ ने अब तक WTC में 55 मैचों की 95 पारियों में 49.74 के औसत से 4278 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 211 रन है। स्मिथ के नाम WTC में 13 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज है। वह अब तक 9 बार नॉट आउट रहे हैं।
Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। लाबुशेन ने अब तक 53 मैचों की 96 पारियों में 48.01 के औसत से 4225 रन बनाए हैं। लाबुशेन का हाईएस्ट स्कोर 215 रन है। उनके नाम WTC में 11 शतक और 22 अर्धशतक दर्ज है। WTC में लाबुशेन ने अब तक 8151 गेंदों का सामना किया है।
Image Source : Getty
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का नाम चौथे नंबर पर है। स्टोक्स ने अब तक WTC में 56 मैच खेले हैं, वहां उन्होंने 102 पारियों में 3475 रन बनाए हैं। ये सभी रन उनके बल्ले से 36.57 के औसत से आए हैं। WTC में वह 7 शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 176 रन है।
Image Source : Getty
ट्रैविस हेड इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक WTC में 52 मैच खेले हैं। वहां उनके बल्ले से 87 पारियों में 40.24 के औसत से 3300 रन आए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 175 रन है। वह टेस्ट फॉर्मेट में काफी आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। WTC में वह 8 शतक और 15 अर्धशतक लगा चुके हैं।
